BSP महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा का बड़ा दावा बोले- बसपा को मिले एक तरफा वोट, 5 वीं बार CM बनेंगी मायावती

राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सपा की सरकार जब भी आती है तब गुंडा गर्दी,माफियागर्दी व फिरौती के काम करते हैं। सपा की इससे पहचान है। सपा की सरकार आने पर 134 दंगे हुए थे। दंगे होते नहीं हैं कराए जाते हैं। यह भाजपा व सपा की देन है। दोनों पार्टियां आपस में मिली होती है। दोनों वोट मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से दंगे कराते हैं। आरएसएस के मुखिया भागवत जी और मुलायम सिंह दिल्ली में सोफा पर बैठकर मीटिंग करते हैं।

Share this Video

उन्नाव: आज सफीपुर विधानसभा में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा पहुंचे हैं  BSP महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि बसपा को एक तरफा वोट मिलेंगे साथ  ही 5वीं बार मायावती CM बनेंगी। उन्होंने कहा सपा सरकार में गुंडागर्दी माफिया डकैती बलात्कार 24 घंटे में बढ़ जाते हैं, इसके साथ ही दंगे फसाद भी शुरू हो जाते हैं। कुछ समय बाद ऐसा माहौल बन जाता है कि लोग अपनी रोजी-रोटी बचाने के लिए रोजगार तक नहीं ढूंढ पाते। भारतीय जनता पार्टी भी मिल कर के दंगे करवाती है, रोजगार देने वाली भाजपा सरकार को झूठी सरकार घोषित कर देना चाहिए। भाजपा-सपा दोनों सरकारें आपस में मिली बंद कमरे में बैठ कर के आगे रणनीति तय करते हैं। मुलायम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए आशीर्वाद दिया था। दोनो एक ही सिक्के के दो पहलू है। सपा सरकार पर दलितों पर जमकर अत्याचार हुआ है। भाजपा सरकार की नीति है कि रोको और ठोको। और पीठ थपथपा कर कहते हैं कि हमने 100 से ज्यादा ब्राह्मणों का एनकाउंटर करा दिया। अब दलित समाज के लोग हो चाहे अन्य समाज के लोग हैं इन पार्टी के गुंडों का चेहरा पहचान लिए हैं अब इनके झांसे में नहीं आने वाले। आप किसी को बुलडोजर और गर्मी का डर नहीं है क्योंकि गर्मी जाने वाली है। और बहन मायावती जी मुख्यमंत्री बनकर आ रही हैं।

Related Video