अयोध्या में छठें दीपोत्सव को लेकर चल रही तैयारियां, कार्यक्रम को खास बनाने के लिए जोरो-शोरो से लगा है प्रशासन

यूपी के जिले अयोध्या में छठें दीपोत्सव को लेकर प्रशासन जोरो-शोरो से तैयारियों में लगा हुआ है। पीएम मोदी के आने से पहले कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए लगातार काम जारी है। 23 अक्टूबर को 17 लाख दीपकों से पूरा शहर जगमा उठेगा। 

| Updated : Oct 20 2022, 03:59 PM
Share this Video

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार छोटी दिवाली को अयोध्या आएंगे। यहां होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे और रामलला के दर्शन भी करेंगे। उनके आने से पहले अयोध्या में दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियों जोरो-शोरो से चल रही है। 23 अक्टूबर के दिन रामनगरी में 17 लाख दीपक जलेंगे। इतना ही नहीं शहर के कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। वहीं डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी मिली है। राम की पैड़ी में 20 हजार स्वंयसेवकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। रामलला में श्रीरामजन्मभूमि समेत अन्य जगहों पर भी दीपक जलाए जाएंगे। पूरे आठ देश समेत दस राज्यों के कलाकार रामलीला व लोक नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं 21 अक्टूबर को पर्यटन विभाग के द्वारा सभी धार्मिक स्थानों को सामाग्री उपलब्ध हो जाएगी। 

Related Video