जप तप स्नान ध्यान दान का पर्व है मौनी अमावस्या, इस दिन करें ये 6 उपाय

इस बार 24 जनवरी को माघ मास की अमावस्या है। इसे मौनी और माघी अमावस्या कहते हैं। इस अमावस्या पर स्नान, दान, श्राद्ध व व्रत का विशेष महत्व हमारे धर्म ग्रंथों में लिखा है। इस दिन किए गए उपाय विशेष ही शुभ फल प्रदान करते हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं। मौनी अमावस्या पर किए जाने वाले उपाय इस प्रकार हैं-

| Updated : Jan 22 2020, 06:56 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

इस बार 24 जनवरी को माघ मास की अमावस्या है। इसे मौनी और माघी अमावस्या कहते हैं। इस अमावस्या पर स्नान, दान, श्राद्ध व व्रत का विशेष महत्व हमारे धर्म ग्रंथों में लिखा है। इस दिन किए गए उपाय विशेष ही शुभ फल प्रदान करते हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं। मौनी अमावस्या पर किए जाने वाले उपाय इस प्रकार हैं-
1. अमावस्या को पितरों की तिथि माना गया है, इसलिए इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को भोजन करवाना चाहिए।
2. पितरों को प्रसन्न करने के लिए इस दिन शुद्ध घी व गुड़ मिलाकर धूप (सुलगते हुए कंडे पर रखना) देनी चाहिए। ऐसा करने के बाद हथेली में पानी लें व अंगूठे के माध्यम से उसे धरती पर छोड़ दें। ऐसा करने से पितरों को तृप्ति का अनुभव होता है और वे हमें आशीर्वाद देते हैं।
3. अमावस्या पर तालाब या नदी में मछलियों के लिए आटे की गोलियां बनाकर डालना चाहिए। इस उपाय से परेशानियों से राहत मिल सकती है।
4. अमावस्या पर चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसा करने से भी पितृ प्रसन्न होते हैं।
5. मौनी अमावस्या पर किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल व बिल्वपत्र चढ़ाएं। इसके बाद मंदिर में ही बैठकर रुद्राक्ष की माला से ऊं नमः शिवायः मंत्र का पाठ करें। ये उपाय करने से जीवन की परेशानियों से राहत मिल सकती है।
6. अमावस्या पर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। इससे शनि आदि ग्रह दोषों का निवारण होता है।
 

Related Video