विद्या, बुद्धि और संगीत की देवी हैं सरस्वती...वसंत पंचमी पर करें ये उपाय

वीडियो डेस्क। सरस्वती विद्या, बुद्धि और संगीत की देवी हैं। देवी सरस्वती की पूजा से हर काम में सफलता मिल सकती है। ये उपाय अगर वसंत पंचमी पर किए जाएं तो और भी शुभ फल मिल सकते हैं। इस बार ये पर्व 30 जनवरी, गुरुवार को हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, देवी सरस्वती की कृपा पाने के लिए वसंत पंचमी पर ये उपाय करें-
 

| Updated : Jan 29 2020, 04:55 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। सरस्वती विद्या, बुद्धि और संगीत की देवी हैं। देवी सरस्वती की पूजा से हर काम में सफलता मिल सकती है। ये उपाय अगर वसंत पंचमी पर किए जाएं तो और भी शुभ फल मिल सकते हैं। इस बार ये पर्व 30 जनवरी, गुरुवार को हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, देवी सरस्वती की कृपा पाने के लिए वसंत पंचमी पर ये उपाय करें-
1. वसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को पीले फूलों की माला अर्पित करें और मीठे पीले चावल का भोग लगाएं।
2. देवी सरस्वती को सफेद वस्त्र अर्पित करें और मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
3. निर्धन बच्चों को पढ़ाई की सामग्री जैसे- पुस्तकें, कॉपी, पेन आदि का दान करें। इससे भी देवी सरस्वती प्रसन्न होती हैं।
4. वसंत पंचमी पर केसर मिश्रित खीर बनाएं। पहले इसका भोग देवी सरस्वती को लगाएं उसके बाद कन्याओं को खिलाएं।
5. वसंत पंचमी की सुबह स्नान आादि करने के बाद तुलसी की माला से इस मंत्र का 108 बार जाप करें- ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः।
6. वसंत पंचमी पर गरीब कन्याओं को पीले रंग के कपड़ों का दान करें। ये भी देवी सरस्वती की कृपा पाने का अचूक उपाय है।
 

Related Video