VIDEO: 'बिग बॉस 13' की लॉन्चिंग के दौरान जमकर नाचे सलमान खान, इन सितारों ने भी दिया साथ

टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' 29 सितंबर से ऑन एयर हो रहा है। इससे पहले 23 सितंबर को मुंबई में शो का लॉन्च इवेंट रखा गया। इसमें सलमान खान के अलावा अमीषा पटेल, अर्जुन बिजलानी, पूजा बनर्जी और सना खान नजर आए। 

| Updated : Sep 24 2019, 01:13 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' 29 सितंबर से ऑन एयर हो रहा है। इससे पहले 23 सितंबर को मुंबई में शो का लॉन्च इवेंट रखा गया। इसमें सलमान खान के अलावा अमीषा पटेल, अर्जुन बिजलानी, पूजा बनर्जी और सना खान नजर आए। सलमान ने इवेंट में मेट्रो थीम पर एंट्री ली। इस दौरान सेलेब्रिटी एक्सप्रेस में उनके साथ ये सभी एक्टर्स मौजूद थे। शो के दौरान सलमान ने खूब हंसी-मजाक किया और कई एक्टर्स पर चुटकी भी ली। इसके अलावा एक्टर ने शो में अपनी फिल्म 'किक 2' के गाने 'जुम्मे की रात है....' पर जमकर डांस किया। इस दौरान उनका साथ अर्जुन बिजलानी, पूजा बनर्जी और सना खान ने भी साथ दिया। इस बार 'बिग बॉस' हाउस बनाने में बिल्कुल भी प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया है। पूरे घर को फाइबर और प्लास्टर ऑफ पेरिस से तैयार किया गया है। शो के आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार के मुताबिक, घर की लागत बढ़ गई है, लेकिन उन्होंने इकोफ्रेंडली घर बनाया है।

Related Video