वो 'गे' कपल जिनकी शादी की चर्चा हर जगह है? जानें भारत की सबसे पहली समलैंगिक शादी की कहानी

वीडियो डेस्क। समलैंगिक शादी। अब झिझक खत्म हो रही है। हिचक की बेड़ियां टूट रही हैं। हैदराबाद से आई तस्वीरें यही कह रही हैं।  दिल्ली के अभय डांगे और पश्चिम बंगाल के सुप्रियो चक्रवती ने हैदराबाद में शादी रचाई है। जिन्होंने हर बंधन को तोड़, समाज की बेडि़यों को तोड़ हमेशा एक दूसरे के साथ रहने का वचन दिया। 

Asianet News Hindi | Updated : Dec 21 2021, 07:29 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। समलैंगिक शादी। अब झिझक खत्म हो रही है। हिचक की बेड़ियां टूट रही हैं। हैदराबाद से आई तस्वीरें यही कह रही हैं।  दिल्ली के अभय डांगे और पश्चिम बंगाल के सुप्रियो चक्रवती ने हैदराबाद में शादी रचाई है। जिन्होंने हर बंधन को तोड़, समाज की बेडि़यों को तोड़ हमेशा एक दूसरे के साथ रहने का वचन दिया। इस शादी में संगीत था, सगाई थी, हल्दी थी, महेंदी थी, खुशी थी और दो परिवारों का आशिर्वाद था। दोनों एक दूसरे को 8 साल से डेट कर रहे थे। और फाइनली हमेशा के लिए एक हो गए। दोनों की शादी के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अभय और सुप्रियों दोनों हैदराबाद में जॉब करते हैं। इस शादी में दोनों की खुशी साफ झलक रही है।शादी में बैंड-बाजा भी था, पंजाबी और बंगाली रस्म से शादी संपन्न हुई। सुप्रियो और अभय की शादी धूमधाम से संपन्न की गई। लेकिन  इस शादी के बीच चर्चा हो रही है भारत की पहली गे शादी की। जहां आईआईटी ऋषि ने विएतनाम के विन्ह से शादी कर हमेशा के लिए सैंमलैंगिक शादी की हिचक को खत्म कर दिया।  30 दिंसबर 2017 को ये शादी हुई थी। आइये जानते हैं इनकी शादी का पूरा किस्सा। कैसे हुई मुलाकात, कैसे शादी तक पहुंची बात। 
 

Related Video