घर में खेल रहे बच्चे के पीछे किंग कोबरा ने लगाई दौड़, वीडियो देखे रौंगटे हो जाएंगे खड़े

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर एक बेहद ही डरावना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वियतनाम का बताया जा रहा है। जहां एक बच्चा अपने ही घर के सामने बने एक यार्ड में खेल रहा था। वहीं पास में उसके दादा जी भी मौजूद थे। दादा की नजर यार्ड में घूम रहे एक किंग कोबरा पर पड़ी जो तेजी से बच्चे की तरफ आ रहा था। 

| Updated : Jul 17 2021, 01:16 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर एक बेहद ही डरावना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वियतनाम का बताया जा रहा है। जहां एक बच्चा अपने ही घर के सामने बने एक यार्ड में खेल रहा था। वहीं पास में उसके दादा जी भी मौजूद थे। दादा की नजर यार्ड में घूम रहे एक किंग कोबरा पर पड़ी जो तेजी से बच्चे की तरफ आ रहा था। दादा जोर से चिल्लाए तभी पास में खड़े पिता ने बच्चे को उठा लिया और अंदर लेकर भागे। जल्दी से दरवाजा भी बंद कर लिया लेकिन किंग कोबरा तेजी से बंद दरवाजे में घुसने की कोशिश करने लगा। जब काफी मशक्कत के बाद भी कोबरा को जगह नहीं मिली तो वो लौट गया। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है। 

Related Video