Loading video player...

कार छीनने आया था चोर, 82 साल के बुजुर्ग दादा ने उसे ऐसा पटका कि कभी नहीं भूल पाएगा, देखें VIDEO

वीडियो डेस्क। चोरी करने वाले लोग ज्यादातर कई बार उम्रदराज लोगों को अपना टारगेट बनाते हैं। क्योंकि उनको लगता होगा कि भई उम्रदराज लोग क्या ही कर पाएंगे। लेकिन  अमेरिका के एटलांटा में एक ऐसा ही मामला हुआ। यहां चोर ने एक 82 साल के बुजुर्ग पर अटैक किया। वो उनकी कार चोरी करना चाहता था। पर दादा ने उसे मजे चखा दिए। एटलांटा पुलिस ने इसका वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गैस स्टेशन में कैसे एक बंदा इंतजार कर रहा है। वो चोरी करने के इंतजार में है। फिर चोर एक बुजुर्ग शख्स के पास जाता है। वो उनसे कार की चाबी देने को कहता है। उसके पास गन भी होती है। पर वो चाबी नहीं देते और उससे भिड़ जाते हैं। वो चोर को लेकर गिरते हैं। पर चोर फिर से खड़े होकर कार के अंदर जाता है। पर चाबी तो बुजुर्ग के पास होती है। वो कार स्टार्ट ही नहीं कर पाता। हालांकि इस पूरी घटना में बुजुर्ग को ज्यादा चोट नहीं आई। पुलिस अभी जांच कर रही है।

Asianet News Hindi | Updated : Apr 08 2021, 10:23 AM
Share this Video

Related Video