लखीमपुर खीरी: तेंदुए से भिड़ा मजदूर, Video शेयर कर Akhilesh Yadav ने योगी सरकार को धो डाला
अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी में तेंदुए के हमले का वीडियो शेयर कर भाजपा पर वनों की लूट का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की सोच वाली सरकार आने पर ही वनों की लूट रुकेगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर वनों की लूट का आरोप लगाया। एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार में जंगल में अतिक्रमण बेतहाशा बढ़ा है। इसकी वजह से जंगली जानवर बस्तियों की ओर आने को मजबूर हैं। अखिलेश यादव ने यह निशाना लखीमपुर खीरी के धौरहरा में तेंदुए के हमले के बहाने साधा। तेंदुए के हमले और मजदूर के घायल होने का वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने आगे कहा कि वनों की लूट तभी रुकेगी जब पर्यावरण संरक्षण की सोच वाली सरकार सत्ता में आएगी।
आपको बता दें कि यह वीडियो लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना इलाके के बबुनी गांव का है। यहां एक तेंदुआ जंगल से भटककर ईंट-भट्ठे के पास आ गया। इस बीच एक युवक को तेंदुए को दबोच लिया। युवक ने भी जमकर तेंदुए का मुकाबला किया। युवक ने काफी देर तक तेंदुए को जमीन पर दबाए रखा गया। मौके पर अन्य कर्मचारी भी जुट गए और लोग ईंट-पत्थर बरसाने लगे। इससे तेंदुआ घायल हो गया। इन सब के बीच युवक मिहिलाल किसी तरह से तेंदुए के चंगुल से निकलकर भाग गया। इस पूरी घटना का वीडियो लोगों ने बनाया जो कि वायरल हो रहा है। अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, धौरहरा के ग्राम बबुरी स्थित ईंटें के भट्ठे पर एक तेंदुए से मुकाबला करते जो मजदूर घायल हुआ है उसके अच्छे से अच्छे इलाज-उपचार की व्यवस्था की जाए। भाजपा राज में वनों को लूटने के लिए लगातार बढ़ता हुआ, जो बेतहाशा अतिक्रमण किया जा रहा है, उसकी वजह से ही जंगली जानवर बस्तियों में आने को मजबूर हो रहे हैं। वनों की ये लूट तभी रुकेगी, जब पर्यावरण संरक्षण की सोच वाली सरकार आएगी। वन बचेंगे तो सब बचेंगे!