Tokyo Olympic: 41 साल बाद जीता भारत, देखिए मैदान में कैसे खेले हॉकी के 'शेर'

वीडियो डेस्क। टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में गुरुवार को भारत और जर्मनी (India vs Germany) के बीच हुए कांस्य पदक मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराया और 41 साल का भारत का हॉकी में मेडल का सूखा खत्म किया। भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार मास्को ओलंपिक खेल-1980 में गोल्ड मेडल जीता था। 

| Updated : Aug 05 2021, 10:13 AM
Share this Video

वीडियो डेस्क। टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में गुरुवार को भारत और जर्मनी (India vs Germany) के बीच हुए कांस्य पदक मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराया और 41 साल का भारत का हॉकी में मेडल का सूखा खत्म किया। भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार मास्को ओलंपिक खेल-1980 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, आखिरी बार ब्रॉन्ज मेडल भारत ने म्यूनिख ओलंपिक खेल-1972 में अपने नाम किया था। आज भारत ने एक बार फिर इतिहास रचा और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम की इस शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में रहेगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं की कल्पनाओं को पूरा किया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।'
 

Related Video