जीभ पर किंग कोबरा से डसवाने के बाद यूं झूमने लगा यह शख्स, वीडियो वायरल

सांप कोई-सा भी, उसे देखकर ही पूरे बदन में सरसरी दौड़ पड़ती है। लोग भाग खड़े होते हैं। लेकिन राजस्थान के टोंक में लोग अपने मुंह से जहरीले सांप पकड़ते हैं। जीभ पर डसवाते हैं। लेकिन उनको कुछ नहीं होता। जानिए मामला क्या है?

Share this Video

टोंक. सांप से खिलवाड़ करना यानी जिंदगी दांव पर लगाना। सांप कोई सा भी हो, उसे देखकर ही डर लगने लगता है। लेकिन यहां लोग सांपों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाते हैं। मुंह से सांप पकड़ते हैं। जीभ पर डसवाते हैं। यहां आस्था साइंस को चुनौती देती दिखती है। यह है टोंक जिले के सुरेली गांव में लगने वाले तेजाजी मेले का शॉकिंग वीडियो। कहते हैं यहां सर्प दंश से मुक्ति मिलती है। यानी कभी किसी को सांप ने डसा हो, तो वो यहां की मन्नत ले लेता है। फिर जब मेल में आकर देवता के स्थान पर आता है, तो उसका जहर वापस शरीर में आ जाता है। इसके बाद घोडले(पुजारी) उसका इलाज करते हैं। मेले के दौरान पुजारी इस चमत्कार को साबित करने खुद अपनी जीभ पर सांप से डसवाते हैं। जहर से वे बेहोश हो जाते हैं। लेकिन कुछ देर बाद उठकर खड़े हो जाते हैं।

Related Video