जयपुर में जानवरों के चारे से बन रहे मिर्च, धनिया और हल्दी, मिलाई जा रही गंदी चीज... चौंका देने वाला खुलासा

राजस्थान के जयपुर में जांच दल ने बताया कि चावल और आटे को छानकर जो भूसी बचती है उसे जानवरों को खाने के लिए डाल दिया जाता है। लेकिन यहां इस भूसी को महीन पीसकर उसमें खाने के रंग और डाई मिलाकर मिर्च बनाई जा रही थी। 

| Updated : Sep 15 2022, 01:49 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

जयपुर।  त्योहार के सीजन से पहले जयपुर में फूड डिपार्टमेंट एक्टिव हो गया है। फूड डिपार्टमेंट ने बुधवार को एक बड़ी मसाला फैक्ट्री पर रेड की। फैक्ट्री में जब मिर्च, हल्दी और धनिया बनने का प्रोसेस देखा गया तो रेड करने वाले अफसर भी हैरान रह गए। गंदी चीजों को काम में लेकर मसाले बनाए जा रहे थे और उनको शहर से बाहर तक सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस की मदद से फूड डिर्पाटमेंट ने सैंकड़ों किलो मसाले सील किए हैं। कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। 

जांच दल ने बताया कि चावल और आटे को छानकर जो भूसी बचती है उसे जानवरों को खाने के लिए डाल दिया जाता है। लेकिन यहां इस भूसी को महीन पीसकर उसमें खाने के रंग और डाई मिलाकर मिर्च बनाई जा रही थी। इसके अलावा इसी तरह से हल्दी भी बनाई जा रही थी। खाने के रंग में कपडे रंगने की डाई तक मिलाई जा रही थी जिससे रंग नहीं निकले। मौके से करीब छह सौ किलो तैयार मिर्च और करीब दो सौ किलो तैयार धनिया पाउडर बरामद किया गया है। यह पाउडर पैक कर एक्सपोर्ट करने की तैयारी चल रही थी। रेड करने गई टीम के अधिकारियों ने कहा कि बेहद गंदे तरह से मसाले बनाए जा रहे थे।

फूड डिपार्टमेंट ने जयपुर के नजदीक स्थित चौमू क्षेत्र में एक बड़ी फैक्ट्री में रेड की है। अधिकारियों को यह सूचना मिली थी कि यह फैक्ट्री बिना फूड लाइसेंस के चल रही हैं।  खाद्य सुरक्षा आयुक्त विजय सिंह फौजदार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन सिंह गोदारा व नरेश कुमार चेजारा ने कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि बगैर फूड लाइसेंस के यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। जिसे सीज कर दिया गया है। 

Related Video