इस बच्चे के पैदा होने पर मां-बाप को लगा था गहरा सदमा, सोचते थे कि यह जी कर क्या करेगा

यह हैं 5 साल का रजा। इस बच्चे के भले दोनों हाथ नहीं है। एक पैर खराब है, लेकिन इसका हौसला और जज्जा देखने लायक है।  इसका डांस देखकर अच्छे-खासे दीवाने हो जाते हैं। जानिए रजा के बारे में..

| Updated : Aug 26 2019, 01:11 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

नागौर. यह है 5 साल का अहमद रजा। 16 जून, 2014 को जब रजा का जन्म हुआ, तो उसके परिवार में खुशियों के बजाय दुख का पहाड़ टूट पड़ा था। इस बच्चे के दोनों हाथ नहीं है। एक पैर भी ठीक से काम नहीं करता। बच्चे को देखकर रिश्तेदारों ने उसे मारने तक की सलाह दे डाली। लेकिन एक मां-बाप के लिए ऐसा सोचना मुमकिन नहीं था। उन्होंने रजा को पाला-पोसा। आज यही रजा उनके लिए गर्व का विषय बना हुआ है। हाल में 'नारायण सेवा संस्थान' के दिव्यांग टैलेंट शो में रजा ने ऐसा डांस किया कि, सब दीवाने हो गए। रजा के पिता अहमद कहते हैं कि उन्होंने किसी की गलत सलाह पर ध्यान नहीं दिया और अपने बेटे को ऐसा इंसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो एक मिसाल बने। रजा भी अपने पिता का सपना पूरा करने में लगा है। वो एक जाना-पहचाना डांसर बन गया है।

रजा की प्रतिभा को सबसे पहले 'नारायण सेवा संस्थान' ने ही पहचाना। संस्था के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल कहते हैं कि रजा के पैर का समुचित इलाज कराने का भी निर्णय लिया गया है। रजा मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने भी अपना डांस पेश कर चुका है।

Related Video