कमरे में बंद करके रखा था लड़की को, कनपटी पर पिस्तौल अड़ाकर करा रहे थे देह व्यापार

अमृतसर में एक लड़की को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक वीडियो सामने आया था, जिसमें लड़की को देह व्यापार से मना करने पर पीटा जा रहा था। इसके बाद रविवार को पुलिस ने लड़की को मुक्त कराया।

Share this Video

अमृतसर, पंजाब। वेरका इलाके के धूपसड़ी गांव में एक लड़की को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक महिला और पुरुष लड़की को देह व्यापार के लिए डरा-धमका रहे थे। इसके बाद रविवार को एक एनजीओ की मदद से पुलिस ने घर में छापा मारा और लड़की को मुक्त कराया। कैद से छूटते ही लड़की फूट-फूटकर रोने लगी। उसने बताया कि उसे जिस घर में कैद करके रखा गया था, उसकी मालकिन सुक्खी पिस्तौल दिखाकर डराती-धमकाती थी। उसे पीटा जाता था। जबर्दस्ती नशा दिया जाता था। आरोपियों ने लड़की के अश्लील वीडियो और फोटोज निकाल लिए थे। इसे दिखाकर भी उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। एनजीओ के मनजीत सिंह खास ने बताया कि पीड़ित की मां उनके पास मदद की गुहार लेकर आई थी। जांच अधिकारी सतनाम कौर ने कहा कि आरोपी महिला अभी फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Video