बर्निंग बुलेट: स्लिप मारते ही आग का गोला बनकर घिसटती चली गई बाइक

यह शॉकिंग वीडियो पंजाब के मोगा का है। देखिए कैसे बुलेट स्लिप होकर दूर तक सड़क पर आग का गोला बनकर फिसलती चली गई।

Share this Video

मोगा, पंजाब. दिल दहलाने वाला यह वीडियो फिरोजपुर रोड पर दुन्नेके गांव के पास का है। घटना रविवार शाम को हुई। घायलों के एक रिश्तेदार ने बताया कि घल्ल कलां गांव के बलजिंदर सिंह और जसप्रीत सिंह मोगा में मैजिस्टिक पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होन आए थे। वहां से दोनों गांव लौट रहे थे। माना जा रहा है कि एक कार से बचने के चक्कर में उनकी गाड़ी स्लिप हो गई। इसके साथ ही उसमें आग लग गई। दोनों युवक आग में घिरी बाइक के साथ दूर तक घिसटते चले गए। घटना में दोनों बुरी तरह झुलस गए। लोगों ने आग बुझाई और उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया।

Related Video