बहुत व्यापक है Waqf Bill, किरन रिजिजू ने बंद कर दी विपक्ष की बोलती
मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में बताया कि दुनिया में सबसे अधिक वक्फ संपत्ति भारत में है। उन्होंने पूछा कि वक्फ के पास अकूत संपत्ति है फिर मुसलमान गरीबी क्यों है? मंत्री ने कहा कि देश में 8.72 लाख वक्फ संपत्ति है। उन्होंने सवाल किया कि वक्फ की आमदनी इतनी कम क्यों है? कहा कि हम वक्फ की संपत्ति का इस्तेमाल गरीब मुसलमानों के लिए करेंगे।