Video उस महिला का जिसने 70 साल की उम्र में दिया बच्चे को जन्म, शादी के 45 साल बाद माता पिता बने दंपती

वीडियो डेस्क। गुजरात के कच्छ में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। जिवुबेन और उनके पति मालधारी दोनों बच्चे के जन्म से बेहद खुश हैं। शादी के 45 साल बाद दोनों को माता पिता बने हैं। 70 साल की जीवूबेन राबरी ने शादी के 45 साल बाद बेटे को जन्म दिया है। दंपती को ये बच्चा आईवीएफ तकनीक से हुआ है।

| Updated : Oct 20 2021, 03:50 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। गुजरात के कच्छ में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। जिवुबेन और उनके पति मालधारी दोनों बच्चे के जन्म से बेहद खुश हैं। शादी के 45 साल बाद दोनों को माता पिता बने हैं। 70 साल की जीवूबेन राबरी ने शादी के 45 साल बाद बेटे को जन्म दिया है। दंपती को ये बच्चा आईवीएफ तकनीक से हुआ है। दोनों कच्छ के छोटे से गांव मोरा के रहने वाले हैं। बच्चे के जन्म के बाद से परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर है। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। शादी के बाद दोनों की कोई संतान नहीं हुई थी दोनों माता पिता बनना चाहते थे। डॉ. नरेश भानुशाली ने दंपती से स्पष्ट तौर पर कहा था कि उम्र ज्यादा होने और कुछ कठिनाइयों के चलते बच्चे को जन्म देना मुश्किल होगा, लेकिन दंपती ने भगवान पर विश्वास जताया और इस असंभव और कठिन काम को संभव बना दिया।
 

Related Video