जेल में एक 'रोजगार' ऐसा भी, देखें हैरान करने वाला वीडियो

यह शर्मनाक वीडियो गुजरात की लाजपोर जेल का है। यहां कोई फिल्म की शूटिंग नहीं हो रही। यह रियल घटना है। जेल में एक लेडी वकील को वसूली करते देखा गया है।

Share this Video

सूरत. लाजपोर जेल का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यहां एक लेडी कैदियों से मिलनवाने उनके परिजनों से 500-500 रुपए की वसूली करते देखी गई। वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पैसा वसूली करने वाली महिला एडवोकेट बताई जाती है। हालांकि उसने नरेश राठौर नामक एक पुलिसकर्मी के खिलाफ पुलिस थाने में बदनाम करने की शिकायत दर्ज कराई है। उसने मानहानि का दावा करने की चेतावनी दी है। कहा जा रहा है कि नरेश राठौर की लंबे समय से जेल के बाहर ड्यूटी लगाई जा रही थी। इससे गुस्से में आकर उसने अंदर की पोल खोल दी। जेल सुपरिटेंडेंट मनोज निनामा ने कहा कि वीडियो की जांच कराई जा रही है।

Related Video