Video: बिखरती आस, टूटते घर और बहती लाशें, जाते जाते केरल में तबाही मचा रहा मानसून

वीडियो डेस्क। देशभर के कई इलाकों में रविवार को हुई जोरदार बारिश ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया है। केरल में भारी बारिश(Heavy rain) ने तबाही मचा दी है। बाढ़ में कई मकान बह गए। मीडिया रिपोर्ट यह संख्या 31 बता रही है। यहां 15 अक्टूबर से बारिश का दौर चल रहा है। 

| Updated : Oct 18 2021, 12:43 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। देशभर के कई इलाकों में रविवार को हुई जोरदार बारिश ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया है। केरल में भारी बारिश(Heavy rain) ने तबाही मचा दी है। बाढ़ में कई मकान बह गए। मीडिया रिपोर्ट यह संख्या 31 बता रही है। यहां 15 अक्टूबर से बारिश का दौर चल रहा है। भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने चेतावनी दी है कि देश के कई राज्यों में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। यहां 20 अक्टूबर को फिर जोरदार बारिश हो सकती है। केरल में तीनों सेनाओं को रेस्क्यू में लगाया गया है। खासकर यहां के पांच जिलों में हालत अधिक खराब है। इनमें से भी कोट्टायम का बुरा हाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री से हालात पर चर्चा भी की। आमतौर पर अक्टूबर में बारिश नहीं होती है, लेकिन पिछले कई सालों से मौसम का पैटर्न बदल रहा है। इसका असर उत्तर से दक्षिण तक कई हिस्सों में देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने चेतावनी दी है कि  18 से 19 अक्टूबर तक उत्तर और दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। केरल में 20 अक्टूबर से फिर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 तक मध्य भारत, जबकि 21 अक्टूबर तक पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर बना रहेगा। 
 

Related Video