भारत में यहां पड़ रही खून जमा देने वाली ठंड, फंसे लोग... हालत ऐसे कि सरकार को लेना पड़ा ऐसा एक्शन

वीडियो डेस्क। उत्तरी भारत के हिमालयीन क्षेत्र में जारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में कंपकंपी पैदा कर रहा है। भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने 29 दिसंबर से अगले कुछ दिनों में टेम्परेचर और गिरने की संभावना जताई है। लेह-जम्मू-कश्मीर में भी टेम्परेचर गिरेगा। 28 दिसंबर को देश के कई हिस्सों बारिश और ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। 

Asianet News Hindi | Updated : Dec 29 2021, 01:48 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। उत्तरी भारत के हिमालयीन क्षेत्र में जारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में कंपकंपी पैदा कर रहा है। भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने 29 दिसंबर से अगले कुछ दिनों में टेम्परेचर और गिरने की संभावना जताई है। लेह-जम्मू-कश्मीर में भी टेम्परेचर गिरेगा। 28 दिसंबर को देश के कई हिस्सों बारिश और ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। इस बीच IMD ने देश के कई हिस्सों में फिर से बारिश की चेतावनी दी है। पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी और हिमालयीन सिक्किम में बुधवार सुबह से बर्फबारी जारी है। यहां जगह-जगह पर्यटकों के वाहन फंस गए हैं। ऊपरी सिक्किम के लाचुंगी, और दार्जिलिंग के संडकफू, फलूत, टाइगर हिल, घूम, आलूबाड़ी जैसे इलाके बर्फ की मोटी चादरों से ढंके हैं। बर्फीले तूफान से सड़कों पर बर्फ की चादर बिछी हुई है। मौसम के कहर से लोग घरों में कैद हो गए हैं। गाड़ियों पर बर्फ बिछी हुई है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। देखिए दार्जिलिंग का ये वीडियो। 
 

Related Video