Video: महिलाओं को लेकर कांग्रेस विधायक की शर्मनाक टिप्पणी, बवाल होने पर बोले 'गलती हो गई'

वीडियो डेस्क। कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के सीनियर लीडर केआर रमेश कुमार (KR Ramesh Kumar) ने गुरुवार को विधानसभा में एक बेहद विवादित बयान दे डाला। उनके इस बयान की हर तरफ निंदा हो रही है। दरअसल विधानसभा में बारिश और बाढ़ के नुकसान पर बहस चल रही थी। 

Asianet News Hindi | Updated : Dec 17 2021, 03:19 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के सीनियर लीडर केआर रमेश कुमार (KR Ramesh Kumar) ने गुरुवार को विधानसभा में एक बेहद विवादित बयान दे डाला। उनके इस बयान की हर तरफ निंदा हो रही है। दरअसल विधानसभा में बारिश और बाढ़ के नुकसान पर बहस चल रही थी। बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान पर चर्चा के दौरान उन्होंने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि यह स्थिति ठीक वैसी है, कि 'जब बलात्कार होना ही है, उसे रोका नहीं जा सकता है, तो लेटो और मज़े लो।' इस बयान के बाद उनकी खूब आलोचना हुई। बयान पर खूब बवाल भी हुआ। रमेश कुमार ने अपने इस बयान पर ट्वीट कर मांफी भी मांगी है। 
 

Related Video