पेड़ काटे जाने से इतना रोई बच्ची कि CM भी हो गए इमोशनल

बिगड़ते पर्यावरण को लेकर दुनियाभर में चिंताएं हो रही हैं। लेकिन जरूरत पेड़-पौधों को लेकर भावनात्मक रिश्ता बनाने की है। यह 9 साल की एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसने अपने रोपे गए 2 पेड़ प्रशासन द्वारा काटे जाने पर रो-रोकर पूरी सरकार हिला दी।

Share this Video

काकचिंग. पेड़-पौधे में भी जान होती है। ये भी इंसानों से एक रिश्ता जोड़ते हैं। 9 साल की इस लड़की यही साबित कर दिखाया। यह हैं वैलेनटीना एलांगबम। हाल में इसे मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने राज्य का 'ग्रीन एम्बेसडर' बनाया है। यानी वैलेनटीना अब लोगों को पर्यावरण का महत्व समझाएंगी। इस बच्ची के 'ग्रीन एम्बेसडर' बनाए जाने की कहानी बड़ी रोचक है। हुआ यूं कि वैलेनटीना ने अपने घर के पास नदी के किनारे दो पेड़ लगाए थे। लेकिन वहां नहर बननी थी, लिहाजा प्रशासन ने उन्हें काट दिया। पेड़ों को काटे जाने के बाद वैलेनटीना फूट-फूटकर रो पड़ी थी।

Related Video