VIDEO में देखें NIA के एक्शन के बाद PFI का केरल में हिंसक प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों को किया जख्मी

केरल के कई जगहों से उपद्रव की खबर है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ मारपीट की जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। बसों में तोड़फोड़ की गई है। तमिलनाडु में भाजपा दफ्तर पर हमला हुआ है।  पीएफआई ने सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक हड़ताल का ऐलान किया है।

Rakhi Singhal | Updated : Sep 23 2022, 12:03 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। टेरर फंडिंग और देशविरोधी गतिविधियों के चलते केंद्र सरकार के राडार पर आए चरमपंथी मुस्लिम संगठन PFI ने 23 सितंबर को केरल बंद का ऐलान किया है। इस बीच पीएफआई के प्रदर्शनकारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया है। केरल के कई जगहों से उपद्रव की खबर है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ मारपीट की जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। बसों में तोड़फोड़ की गई है। तमिलनाडु में भाजपा दफ्तर पर हमला हुआ है। तिरुवनंतपुरम में भी हिंसा हुई है। पीएफआई ने सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया है। आपको बता दें कि NIA की छापेमारी में केरल में सबसे ज्यादा 22 गिरफ्तारियां हुई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष सीपी मोहम्मद बशीर, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओएमए सलाम, राष्ट्रीय सचिव नसरुद्दीन एलमारम, पूर्व अध्यक्ष ई अबूबकर और अन्य शामिल हैं। 
 

Related Video