'नए भारत की तस्वीर' 3 मिनट में सुनिए पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ीं बातें
वीडियो डेस्क। 21 अक्टूबर को भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य को प्राप्त किया। वहीं पीएम मोदी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार होने पर राष्ट्र कों संबोधित किया है आइये जानते हैं 10 बड़ी बातें।
वीडियो डेस्क। 21 अक्टूबर को भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य को प्राप्त किया। वहीं पीएम मोदी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार होने पर राष्ट्र कों संबोधित किया है आइये जानते हैं 10 बड़ी बातें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने पिछला संबोधन 7 जून 2021 को दिया था। शुक्रवार को उन्होंने 10वां संबोधन किया। ये संबोधन एक दिन बाद किया, जब देश ने कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। पीएमओ ने शुक्रवार को एक ट्वीट में यह घोषणा करते हुए कहा था, पीएम मोदी शुक्रवार की सुबह 10 बजे देश को संबोधित (Modi to Address Nation) करेंगे। भारत ने कोविड -19 के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान में 100 करोड़ का आंकड़े को पार करना एक मील का पत्थर साबित हुआ। इस मौके पर पीएम मोदी ने राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के वैक्सीनेशन सेंटर का भी दौरा किया। हॉस्पिटल के कर्मचारियों और कुछ लाभार्थियों से बातचीत भी की थी। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Health Minister Mansukh Mandaviya) भी थे।