पहाड़ियों पर मजे करने पहुंचे थे लोग, अचानक उफन पड़ी नदी, देखिए कैसे बची 116 लोगों की जान

वीडियो डेस्क। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। इस दौरान नवी मुंबई के खारघर से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जहां बारिश के चलते काफी संख्या में लोग पहाड़ी में फंस गए। 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 19 2021, 03:15 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। इस दौरान नवी मुंबई के खारघर से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जहां बारिश के चलते काफी संख्या में लोग पहाड़ी में फंस गए। इन्हें बचाने के लिए दमकल विभाग की ओर से अभियान चलाया गया। करीब 120 लोगों को बचा लिया गया है जिसमें से 78 महिलाएं हैं। लगातार बारिश के कारण नाला उफान पर आ गया था और मौज मस्ती के लिए पहाड़ियों में गए लोग फंस गए थे। पुलिस और दमकल अधिकारियों ने लोहे की सीढ़ी और प्लास्टिक की रस्सी की मदद से सभी लोगों को बचाकर निकाला। 
 

Related Video