पानी-पानी महाराष्‍ट्र...डूबीं बसें और कार, मूसलाधार बारिश से बाढ़ का खौफनाक मंजर

वीडियो डेस्क। मायानगरी मुंबई और आसपास के इलाकों में बुधवार रात भर हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। बादल इस तरह फटे कि कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। महाराष्ट्र के चिपलून शहर में भीषण बाढ़ आ गई, कई घर डूब चुके हैं। वहीं लोगों के वाहन कार और बाइक खिलौने की तरह पानी में बह रहे हैं। 
 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 22 2021, 08:44 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। मायानगरी मुंबई और आसपास के इलाकों में बुधवार रात भर हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। बादल इस तरह फटे कि कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। महाराष्ट्र के चिपलून शहर में भीषण बाढ़ आ गई, कई घर डूब चुके हैं। वहीं लोगों के वाहन कार और बाइक खिलौने की तरह पानी में बह रहे हैं। आसपास की छोटी-बड़ी सभी नदियां उफान पर होने के चलते शहर से लगे कई ग्रामीणों आंचल में जगह-जगह जलभराव हो गया। बारिश ने इस तरह कहर बरपाया कि कई मकानों में पानी भर गया है। चैंबूर, सायन सहित कई इलाकों में सड़कें नदियों में तब्दील हो चुकी हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को रेस्क्यू करके सरकारी भवनों में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर प्रभावित क्षेत्र की जनता से इस तबाही से निपटने के लिए मदद मांगी है। साथ ही पीड़ितों की मदद करने की अपील की है।
 

Related Video