बारिश का कहर: दर्दनाक है 11 लोगों की मौत का ये मंजर, एक-एक कर मलबे से निकल रहीं लाशें

 वीडियो डेस्क। मानसून की पहली ही भारी बारिश ने मुंबई को दरिया बना दिया। बुधवार देर रात करीब 11.10 बजे मलाड वेस्ट के मालवणी इलाके में एक चार मंजिला इमारत के ढह जाने से 11 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकला। 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 10 2021, 06:30 PM
Share this Video

 वीडियो डेस्क। मानसून की पहली ही भारी बारिश ने मुंबई को दरिया बना दिया। बुधवार देर रात करीब 11.10 बजे मलाड वेस्ट के मालवणी इलाके में एक चार मंजिला इमारत के ढह जाने से 11 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकला। हादसे में 16 लोग घायल हैं। इनमें 3 बच्चे भी हैं। इनमें 7 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बचाव कार्य गुरुवार सुबह तक जारी रहा। हालांकि मलबा हटाने का काम लंबा चलेगा। बताया जा रहा है कि अकेले इमारत में ही 20 से अधिक लोग मौजूद थे। घायलों को बीडीबीए नगर जनरल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने आसपास की तीन अन्य खतरनाक इमारतों को आनन-फानन में खाली करा लिया। मौके पर पहुंची रेस्क्यू और राहत टीम को घनी आबादी होने से इमारत तक पहुंचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और जेसीबी को जैसे-तैसे अंदर तक पहुंचाया गया। जोन-11 के डीसीपी विशाल ठाकुर के मुताबिक, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका थी। 

Related Video