लॉकडाउन: ढील मिलते ही बढ़ा अपराधों का ग्राफ...6 लोगों ने एक युवक को गोलियों से भूना

वीडियो डेस्क। छतरपुर में लॉक डाऊन के खुलते ही लोग घरों से निकलने लगे हैं और अपराधों का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। ताजा मामला जिले के महाराजपुर थाना और नगर का है जहां कलरया ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे युवाओं में विवाद हो गया और यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लड़कों ने मिलकर दूसरे पक्ष के 22 वर्षीय युवा मोतीलाल शिवहरे (पुत्र लखन शिवहरे) को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

| Updated : May 06 2020, 10:57 AM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। छतरपुर में लॉक डाऊन के खुलते ही लोग घरों से निकलने लगे हैं और अपराधों का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। ताजा मामला जिले के महाराजपुर थाना और नगर का है जहां कलरया ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे युवाओं में विवाद हो गया और यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लड़कों ने मिलकर दूसरे पक्ष के 22 वर्षीय युवा मोतीलाल शिवहरे (पुत्र लखन शिवहरे) को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
सूत्रों के मुताबिक जिस वक्त हत्या हुई उस समय मृतक का 18-20 वर्षीय छोटा भाई मनीष शिवहरे भी वहीं था साथ ही तक़रीबन 25-30 लड़के थे जी कि क्रिकेट खेल रहे थे। पर जैसे ही पहली गोली चली सब भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी लगते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और मामले की जांच में जुट गया है। तो वहीं शव को महाराजपुर अस्पताल लाया गया है। जहां डाक्टरों ने हंगामे के डर से जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। घाटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। 6 लोगों पर गोली चलाने का आरोप है। 
 

Related Video