लॉकडाउन का साइड इफेक्ट, कंटेनर में छिपे थे 18 लोग, ऐसे पकड़े गए

 लॉकडाउन के बीच घरों से बेवजह निकलने वाले लोगों पर पुलिस डंडा तो चलाही रही लेकिन सख्ती से जांच भी कर रही है। वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का है। जहां ट्रैफिक सूबेदार अमित यादव  ने हाइवे पर अपनी  टीम के साथ इन्हें पकड़ा। ये 1 नहीं 18 लोग छिपकर जा रहे थे। ये सभी  महाराष्ट्र से लखनऊ जा रहे थे । पुलिस ने इनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। 

| Updated : May 02 2020, 05:37 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। लॉकडाउन के बीच घरों से बेवजह निकलने वाले लोगों पर पुलिस डंडा तो चलाही रही लेकिन सख्ती से जांच भी कर रही है। वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का है। जहां ट्रैफिक सूबेदार अमित यादव  ने हाइवे पर अपनी  टीम के साथ इन्हें पकड़ा। ये 1 नहीं 18 लोग छिपकर जा रहे थे। ये सभी महाराष्ट्र से लखनऊ जा रहे थे । पुलिस ने इनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन 4 मई से 17 मई तक बढाया गया है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हजार 472 हो गई है। शनिवार को आंध्रप्रदेश में 62, राजस्थान में 54, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में 12-12, कर्नाटक और बिहार में 9-9, ओडिशा और त्रिपुरा में 2-2, जबकि उत्तराखंड में 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 37 हजार 336 हैं। 26 हजार 167 का इलाज चल रहा है। 9950 ठीक हो चुके हैं और 1218 की मौत हो चुकी है।

Related Video