Video: 'लगाओ फोन TI को…कौन हैं यहां का TI', इतनी हिम्मत कि DJ बंद कराएगी पुलिस

वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो किसी शादी का है जहां रात 2 बजे डीजे बजाया जा रहा था। जिसे बंद कराने के लिए पुलिस पहुंच गई लेकिन इस शादी में शामिल हुआ एक युवक पुलिस से ही भिड़ गया। पुलिस को गाली दी, धमकी दी। 

| Updated : Feb 01 2022, 08:18 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो किसी शादी का है जहां रात 2 बजे डीजे बजाया जा रहा था। जिसे बंद कराने के लिए पुलिस पहुंच गई लेकिन इस शादी में शामिल हुआ एक युवक पुलिस से ही भिड़ गया। पुलिस को गाली दी, धमकी दी। युवक खुद को लगातार केंद्रीय मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का भतीजा बताता रहा और मंत्री के भतीजा होने के रौब दिखाता रहा।  गुना के ख्यावद से दृगपालसिंह सिसोदिया के बेटे अश्विनी सिंह सिसोदिया की बारात आई थी। राजेंद्र सिंह कि बेटी अंजली कंवर के साथ उसकी शादी होनी थी। इस शादी में शामिल उदयराज सिंह सिसोदिया खुद को मंत्री महेंद्रसिंह सिसोदिया का भतीजा बताकर धमकाने लगा। मामला गर्माता देख रात में पुलिस वहां से वापस लौट गई। बाद में राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा ने मंत्री महेंदसिंह सिसोदिया को घटना से अवगत कराया। तो मंत्री जी ने कहा उदयराज नाम का उनका कोई भतीजा नहीं है। महेंदसिंह सिसोदिया का भतीजा बताने वाला उदयराज सिंह सिसोदिया किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का भतीजा निकला। जिसके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। 
 

Related Video