हजार साल में एक बार दिखाई देता है धूमकेतु, सूर्यास्त के बाद आसमान में गड़ा लें नजर

वीडियो डेस्क। 12 जुलाई से अगस्त तक सूर्यास्त होते ही आसमान में एक अद्भुत नजारा दिखाई देगा। हजार साल में एक बार दिखने वाला धूमकेतु NEOWISE आसमान में दिखने वाला है। अच्छी बात ये है कि ये उत्तरी गोलार्ध पर रहने वाले लोग इसे देख सकेंगे। यानी भारत के लोग भी NEOWISE को देख पाएंगे। NEOWISE सूर्य से 44 मिलियन किलोमीटर नजदीक से गुजर चुका है। 

Asianet News Hindi | Published : | | Updated : Jul 11 2020, 05:57 PM IST
Share this Video

वीडियो डेस्क। 12 जुलाई से अगस्त तक सूर्यास्त होते ही आसमान में एक अद्भुत नजारा दिखाई देगा। हजार साल में एक बार दिखने वाला धूमकेतु NEOWISE आसमान में दिखने वाला है। अच्छी बात ये है कि ये उत्तरी गोलार्ध पर रहने वाले लोग इसे देख सकेंगे। यानी भारत के लोग भी NEOWISE को देख पाएंगे। NEOWISE सूर्य से 44 मिलियन किलोमीटर नजदीक से गुजर चुका है। यह दूरी मरकरी से सूर्य की दूरी से भी कम है। तब से यह धीरे-धीरे हर रोज क्षितिज के करीब पहुंच रहा है। जुलाई महीने के बीच में सूर्यास्त के तुरंत बाद ये दिखाई देगा। NEOWISE धूमकेतू 22-23 जुलाई को धरती के सबसे नजदीक होगा। इस समय ये धरती से 200 मिलियन किलोमीटर दूर है। लेकिन, 22-23 जुलाई को इसकी दूरी सिर्फ 100 मिलियन किलोमीटर होगी। हालांकि ये दूरी भी चांद की दूरी से 200 गुना ज्यादा होगी।
 

Related Video