Video: यूक्रेन में फंसे हरियाणा के 250 से ज्यादा छात्र, नहीं मिल रही कोई मदद... इधर परिजनों का हाल बेहाल

वीडियो डेस्क। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे यूद्ध ने पूरी दुनिया परेशान है। अलग अलग देशों के लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं और अपने वतन लौटने की मांग कर रहे हैं। यूक्रेन से कुछ वी भी सामने आए हैं। यूक्रेन में हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक, पंचकूला समेत लगभग 12 जिलों के ढाई सौ से ज्यादा छात्र फंसे हुए हैं। इनके परिजनों ने बताया कि वह लाख कोशिशों के बावजूद भी अपने बच्चों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Updated : Feb 24 2022, 09:15 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे यूद्ध ने पूरी दुनिया परेशान है। अलग अलग देशों के लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं और अपने वतन लौटने की मांग कर रहे हैं। यूक्रेन से कुछ वी भी सामने आए हैं। यूक्रेन में हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक, पंचकूला समेत लगभग 12 जिलों के ढाई सौ से ज्यादा छात्र फंसे हुए हैं। इनके परिजनों ने बताया कि वह लाख कोशिशों के बावजूद भी अपने बच्चों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कीव एयरपोर्ट पर यमुनानगर हरियाणा के भी 10 बच्चे पकड़े हैं। यूक्रेन पर रसिया ने हमला बोल दिया ये बच्चे निकल नहीं पाए। बच्चों के परिजन बहुत परेशान हैं।  यमुनानगर हरियाणा निवासी विशाल ने बताया कि उनकी भतीजी मानसी शर्मा भी एयरपोर्ट पर फंसी हुई है उन्होंने बताया कि मानसी ने जो वीडियो भिजवाया है उसमें पता चल रहा है कि वहां बच्चों की स्थिति बहुत खराब है ना तो उन्हें एंबेसी से कोई मदद मिल रही है ना ही एयरपोर्ट अथॉरिटी उन्हें कोई मदद दे पा रहा है इतना ही नहीं यूनिवर्सिटी ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। कहा है कि किसी भी तरह हमारे बच्चों को वापस लेकर आओ। 
 

Related Video