सैलून मैनेजर को खींचकर सोफे पर ले गया होमगार्ड, शर्मनाक CCTV फुटेज वायरल

पंचकूला के एक सैलून में घुसकर होमगार्ड जवान ने मैनेजर के संग छेड़छाड़ कर दी। यह शर्मनाक घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैप्चर हो गई। होमगार्ड पर सैलून से अवैध वसूली का भी आरोप है।

Asianet News Hindi | Updated : Dec 12 2019, 06:57 PM
Share this Video

पंचकूला, हरियाणा. पंचकूला के एक सैलून में घुसकर लेडी मैनेजर के साथ छेड़छाड़ करने वाले होमगार्ड का CCTV फुटेज सामने आया है। होमगार्ड की इस हरकत से नाराज सैलून मालिक वीडियो लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में SHO को सस्पेंड कर दिया है। वहीं होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि होमगार्ड SHO रविकांत के कहने पर हर महीने सैलून से 10 हजार रुपए वसूलता था। हालांकि बाद में मैनेजर अपने बयान से पलट गई। लेकिन पुलिस फिर भी मामले की जांच कर रही है। सैलून मालिक ने FIR में लिखवाया कि होमगार्ड अब हर महीने 20 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था।
 

Related Video