BJP, SP और कांग्रेस पर जमकर बरसीं मायावती, देखें 21 विस सीटों के प्रत्याशियों की संयुक्त रैली
वीडियो डेस्क। आजमगढ़ जिले के जहानागंज के समेंदा में बसपा सुप्रिमों मायावती ने 21 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की संयुक्त रैली में भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसी। मायावती ने कहा कि सपा से उनका गठबंधन समाप्त होने के बाद एक तरफ जहां सपा मुखिया आजमगढ़ से मैदान छोड़कर भाग गये वही उनके गठबंधन के एक नेता वाराणसी मंडल से चुनाव लड़ रहे है।
वीडियो डेस्क। आजमगढ़ जिले के जहानागंज के समेंदा में बसपा सुप्रिमों मायावती ने 21 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की संयुक्त रैली में भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसी। मायावती ने कहा कि सपा से उनका गठबंधन समाप्त होने के बाद एक तरफ जहां सपा मुखिया आजमगढ़ से मैदान छोड़कर भाग गये वही उनके गठबंधन के एक नेता वाराणसी मंडल से चुनाव लड़ रहे है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी बसपा को भाजपा की बी टीम साबित कर रही है लेकिन ऐसा नहीं है समाजवादी पार्टी ही वास्तव में भाजपा की बी टीम है। उन्होने लोगों से किसी के बहकावे में नहीं आने और बसपा को वोट देने की अपील किया। चुनाव में बसपा के खिलाफ कुछ बोलने को नहीं मिला तो कांग्रेस भी दलितों को गुमराह करने में जुटी है। उन्होने कहा कि आज की उमड़ी भारी भीड़ को देखकर विरोधियों की भी नींद उड़ जायेगी।