UP Election2022: UP के 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान कल, कुछ ऐसे चल रही छठे चरण की तैयारी

वीडियो डेस्क। यूपी में चुनावों के 5 चरण संपन्न हो चुके हैं। छठे चरण की तैयारियां शुरु हो गई हैं। छठे चरण में यूपी की 10  जिलों की 57 सीटों पर चुनाव किए जाएंगे। यूपी के देवरिया जिले की 7 सीटों पर कल मतदान होगा। जिसके लिए पोलिंग पार्टियों ने तैयारी कर ली है। 

Asianet News Hindi | Updated : Mar 02 2022, 05:39 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। यूपी में चुनावों के 5 चरण संपन्न हो चुके हैं। छठे चरण की तैयारियां शुरु हो गई हैं। छठे चरण में यूपी की 10  जिलों की 57 सीटों पर चुनाव किए जाएंगे। यूपी के देवरिया जिले की 7 सीटों पर कल मतदान होगा। जिसके लिए पोलिंग पार्टियों ने तैयारी कर ली है।  जिले की 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव को लेकर गुरुवार को 2,733 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। विधानसभा चुनाव सकुशल कराने के लिए बुधवार को विधानसभा वार मतदान कर्मियों को 3 स्थानों से रवाना किया जाएगा। इसके लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। इसके मद्देनजर विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर, देवरिया और बरहज की पोलिंग पार्टी, पुलिस लाइन ग्राउंड से रवाना होंगी। वहीं, विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा, रामपुर कारखाना की पोलिंग पार्टी राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से जाएंगी।
 

Related Video