जीत के बाद बोले केजरीवाल-आज मंगलवार...हनुमान जी ने बरसाई कृपा -दिल्ली वालों I LOVE U

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर रुझानों में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हो रही है। जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा , दिल्ली वालों, आपने कमाल कर दिया। आई लव यू।

| Updated : Feb 11 2020, 05:50 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर रुझानों में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हो रही है। जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा , दिल्ली वालों, आपने कमाल कर दिया। आई लव यू।"यह अलग तरह की राजनीति है"आज दिल्ली के लोगों ने संदेश दे दिया कि वोट उसी को जो स्कूल बनवाएगा। दिल्ली के लोगों ने संदेश दे दिया, वोट उसी को जो मोहल्ला क्लिनिक बनवाएगा। वोट उसी को जो 24 घंटे बिजली देगा। वोट उसी को जो सस्ती बिजली देगा। मोहल्ले में सड़क बनवाएगा। दोस्तों यह अलग तरह की राजनीति है।"यह सिर्फ दिल्ली की जीत नहीं, भारत माता की जीत है। 

 

आज मंगलवार है हनुमान जी का दिन 
केजरीवाल बोले आज मंगलवार है। हनुमान जी का भी धन्यवाद। हमें ऐसे ही रास्ता दिखाते रहें। हम सब दिल्ली परिवार के लोग दिल्ली को सुंदर शहर बना सके। मैं सभी दिल्लीवासियों को शुक्रिया करता हूं। कार्यकर्ताओं का शुक्रिया करता हूं। मेरे परिवार ने भी खूब मेहनत की। सपोर्ट किया। आज मेरी पत्नी का जन्मदिन है।लोगों ने कहा, केक... केक.... केकजैसे ही केजरीवाल ने कहा कि आज मेरी पत्नी का जन्मदिन है, तब वहां मौजूद लोगों ने एक साथ केक मांगना शुरू कर दिया। तब केजरीवाल की पत्नी ने इशारों में कहा कि घर पर देंगे।
 

Related Video