Women's Asia Cup Cricket: तालिबान के आगे हारी अफगानिस्तान की टीम, नहीं खेलेगी कोई मैच

अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आने के बाद महिला क्रिकेट टीम पर खेलन से प्रतिबंध लगा दिया है। अफगानिस्तान की महिला क्रिकेट टीम एशिया कप 2022 के आठवें टूर्नामेंट से बाहर है। पूरी दुनिया में महिलाओं ने अपनी मेहनत से पहचान बनाई थी

| Updated : Sep 27 2022, 06:03 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। 1 अक्टूबर से महिला एशिया कप (Women's Asia Cup Cricket) का आगाज होगा। बांग्लादेश महिला एशिया कप की मेजबनी करेगा। इस टूर्नामेंट में इस बार 7 टीमें भाग ले रही हैं। इस बार भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, थाइलैंड, मलेशिया और यूएई टीमें भाग ले रही हैं। लेकिन अफगानिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर है। अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आने के बाद महिला क्रिकेट टीम पर खेलन से प्रतिबंध लगा दिया है। तालिबान का तर्क है ऐसे खेलों में महिलाएं चेहरा नहीं ढक सकेंगी। महिलाओं के फोटो और वीडियो मीडिया के जरिए पूरी दुनिया देखेगी। अफगानिस्तान महिला टीम ने बड़ी मेहनत से अपनी पहचान बनाई थी। लेकिन तालिबानी फरमान के बाद हौसले पस्त हो गए हैं। इस बार का एशिया कप भी पुरुष एशिया कप के तरह ही रोमांचक होने वाला है।  

Related Video