गाना गाने की कोशिश करते महेंद्र सिंह धोनी का ये Video हो रहा है Viral

धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने अपने घर पर ही करीबी दोस्तों के साथ एक पार्टी रखी थी जिसमें धोनी जब कोई बात बिगड़ जाए गाने का एक अंतरा गाते नजर आए।

| Published :
Share this Video

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने घर में एक पार्टी के दौरान हाथ में माइक थाम लिया और गाना गाते नजर आए। अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से दुनिया का दिल जीतने वाले धोनी को यहां करारी शिकस्त मिली और दूसरी ही लाइन में धोनी बेसुरे हो गए। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने अपने घर पर ही करीबी दोस्तों के साथ एक पार्टी रखी थी जिसमें धोनी जब कोई बात बिगड़ जाए गाने का एक अंतरा गाते नजर आए। धोनी के बाद उनके दोस्त ने भी एक गाना गाया जिसे सुनकर सभी हसने लगे। धोनी के गाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  
 

Related Video