WT20 -2007 : क्या कहकर धोनी ने दिया था वो आखिरी ओवर, उस खिलाड़ी ने बताया उन 3 गेंदों का रोमांच

भारत 12 साल पहले आज ही के दिन जोहानेसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना था। पाकिस्तान को पांच रन से हराया।

Share this Video

वीडियो डेस्क. भारत 12 साल पहले आज ही के दिन जोहानेसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना था। पाकिस्तान को पांच रन से हराया। मैच का सबसे ज्यादा रोमांच आखिरी ओवर में था। पाकिस्तान को जीत के लिए 6 बॉल पर 13 रन चाहिए थे। क्रीज पर मिस्बाह-उल-हक थे। धोनी ने जोगिंदर शर्मा को आखिरी ओवर दिया। जोगिंदर शर्मा ने इस मैच से पहले पाकिस्तान के खिलाफ कोई T20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था।

जोगिंदर शर्मा की पहली गेंद वाइड चली गई। फिर अगली गेंद फेंकी, जिसपर मिस्बाह चूक गए। दूसरी गेंद फुलटॉस थी, जिसपर मिस्बाह ने छक्का जड़ दिया। स्टेडियम में भारतीय फैन्स भारी टेंशन में दिख रहे थे। 4 गेंद पर 6 रन की जरूरत थी। तीसरी गेंद पर मिस्बाह ने स्कूप शॉट खेला और गेंद शॉर्ट फाइन लेन की ओर गई। श्रीसंत ने कैच कर लिया और भारत T20 का वर्ल्ड चैंपियन बन गया। लेकिन आखिरी ओवर के तीन बॉल फेंकने के दौरान बहुत कुछ हुआ, जिसे खुद जोगिंदर शर्मा ने Asianet News Hindi को दिए Exclusive इंटरव्यू में बताईं। वीडियो में देखें पूरी बातचीत 

Related Video