दिवाली पार्टी में अचानक भड़क उठे थे ऋषि कपूर, बोले शोर मत मचाओ हमें भी इज्जत रखनी होती है

ऋषि कपूर के असामयिक निधन के बाद कपूर फैमिली के साथ ही पूरा बॉलीवुड सदमे में है। लोग ऋषि कपूर को याद करते हुए उनके पुराने वीडियो भी शेयर कर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Updated : May 02 2020, 06:12 PM
Share this Video

मुंबई। ऋषि कपूर के असामयिक निधन के बाद कपूर फैमिली के साथ ही पूरा बॉलीवुड सदमे में है। लोग ऋषि कपूर को याद करते हुए उनके पुराने वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें ऋषि कपूर मीडिया पर भड़कते नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो पिछले साल एकता कपूर की दिवाली पार्टी का है। पार्टी में ऋषि कपूर पत्नी नीतू के साथ पहुंचे थे। पार्टी के बाद जब वे घर लौटने लगे तो दरवाजे पर फोटोग्राफर ने उन्हें घेर लिया। सभी उनसे फोटो खिंचाने की गुहार लगाने लगे। यह शोर सुन ऋषि भड़क उठे। ऋषि कपूर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "शोर मत मचाओ। यहां लोग सो रहे हैं। हमें भी अपनी इज्जत बचानी होती है। हालांकि कुछ देर बाद वो मीडिया को मक्खन लगाते भी दिखे। ऋषि ने कहा- इनके बिना हम और हमारे बिना ये नहीं जी सकते। सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर का यह वीडियो तब भी खूब वायरल हुआ था।

Related Video