81 साल की सास ने 28 की बहू से लगाई लंगड़ी रेस, इतनी उम्र के बाद भी बहू से आगे निकली एक्टर की मां

मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमण 55 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं। मिलिंद को यह प्रेरणा उनकी मां ऊषा सोमण से मिलती है, जो खुद 81 साल की उम्र में भी खुद को काफी फिट रखती हैं।

Asianet News Hindi | Updated : Apr 04 2020, 07:36 PM
Share this Video

मुंबई। मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमण 55 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं। मिलिंद को यह प्रेरणा उनकी मां ऊषा सोमण से मिलती है, जो खुद 81 साल की उम्र में भी खुद को काफी फिट रखती हैं। लॉकडाउन के बीच मिलिंद की मां ने अपनी 28 साल की बहू अंकिता कोंवर को एक चैलेंज दिया। सोशल मीडिया पर मिलिंद ने इस चैलेंज का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी मां और पत्नी नजर आ रही हैं। वीडियो में मिलिंद की बीवी अंकिता और 81 साल की मां लंगड़ी टांग प्रतियोगिता करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सास-बहू एक टांग पर दौड़ लगाती नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि मिलिंद की मां इस कॉम्पिटीशन में अपनी बहू से आगे निकल जाती हैं। वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स भी मिलिंद की मां की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा- अम्मा को नमन, ये तो 60 की लगती हैं। एक और शख्स ने कहा- अम्मा हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। 

Related Video