50 नहीं सिर्फ 5 लोगों के बीच इस एक्टर ने रचाई शादी, सभी को लेनी चाहिए सीख

 एक्टर मनीष रायसिंघन और संगीता चौहान शादी के बंधन में बंध गए हैं। 30 जून को मनीष और संगीता ने मुंबई के अंधेरी स्थित एक गुरुद्वारे  में शादी की। दूल्हा मनीष और दुल्हन संगीता दोनों ही गुरुद्वारे में मास्क लगा कर पहुंचे। दुल्हन बनीं संगीता ने डार्क पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। 

| Updated : Jun 30 2020, 06:33 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। एक्टर मनीष रायसिंघन और संगीता चौहान शादी के बंधन में बंध गए हैं। 30 जून को मनीष और संगीता ने मुंबई के अंधेरी स्थित एक गुरुद्वारे  में शादी की। दूल्हा मनीष और दुल्हन संगीता दोनों ही गुरुद्वारे में मास्क लगा कर पहुंचे। दुल्हन बनीं संगीता ने डार्क पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। साथ में लाल चूड़ा और कलीरें भी संगीता के मेंहदी लगे हाथों में खूब जंच रहे थे। वहीं दुल्हे राजा अपनी शादी के मौके पर पिंक कलर के कुर्ते और व्हाइट सलवार पहने दिखे। साथ में मनीष ने मोव कलर की जैकेट भी पहनी हुई थी। लॉकडाउन में शादी कर रहे, मनीष और संगीता दोनों ने ही मास्क लगाया हुआ था। शादी में मनीष और संगीता के पेरेंट्स शामिल नहीं हुए। इस शादी में कुल 5 लोग ही शामिल हुए, जिनमें दूल्हा-दुल्हन के अलावा मनीष की बहन और जीजा शामिल थे। मनीष और संगीता की शादी के कुछ विजुएल्स और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। टीवी की दुनिया के नए-नवेले जोड़े को उनके फैंस और दोस्त नई जिंदगी की शुरूआत करने पर बधाई दे रहे हैं। 
 

Related Video