Loading video player...

फोटोशूट करा रहीं सोनम को पति ने बांहों में जकड़ा, ये देख सोनम ने हटाया पति का हाथ : Video

सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज से पहले मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां सोनम पति आनंद आहूजा के साथ पहुंचीं। 'द जोया फैक्टर' में उनके साथ साउथ के एक्टर दुलकीर सलमान ने काम किया है। 

Asianet News Hindi | Updated : Sep 20 2019, 07:59 PM
Share this Video

मुंबई। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज से पहले मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां सोनम पति आनंद आहूजा के साथ पहुंचीं। इस दौरान सोनम और आनंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आनंद आहूजा पत्नी सोनम का हाथ थामे नजर आते हैं। तभी सोनम फोटोशूट के लिए आगे चली जाती हैं। थोड़ी देर में आनंद दौड़कर आते हैं और सोनम को बांहों में भर लेते हैं। आनंद प्यार जताते हुए सोनम की कमर पर हाथ रखते हैं, लेकिन सोनम उनका हाथ वहां से हटा देती हैं। सोनम और आनंद के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ही घंटों में वीडियो को डेढ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि सोनम की फिल्म 'द जोया फैक्टर' में उनके साथ साउथ के एक्टर दुलकीर सलमान ने काम किया है। 
 

Related Video