Round Up 2021: Dilip Kumar और Siddharth Shukla ही नहीं, साल 2021 में इन 10 सितारों के निधन ने खूब रुलाया

वीडियो डेस्क। साल 2021 को हम जल्द ही अलविदा कहने वाले हैं। और नए साल का स्वागत करेंगे। बीते हुए साल में कई ऐसी घटनाएं हुई जिसने हर किसी को झकझोर दिया। कोरोना, लॉकडाउन, ऑक्सीजन की कमी.. इन चीजों से तो देश जूझ ही रहा था। साथ ही ये साल बॉलिवुड के लिए भी काफी उतार चढ़ाव वाला रहा। 

| Updated : Dec 16 2021, 03:15 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। साल 2021 को हम जल्द ही अलविदा कहने वाले हैं। और नए साल का स्वागत करेंगे। बीते हुए साल में कई ऐसी घटनाएं हुई जिसने हर किसी को झकझोर दिया। कोरोना, लॉकडाउन, ऑक्सीजन की कमी.. इन चीजों से तो देश जूझ ही रहा था। साथ ही ये साल बॉलिवुड के लिए भी काफी उतार चढ़ाव वाला रहा। इस साल कई दिग्गज सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस लिस्ट में बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से लेकर बिग बॉस के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला तक का नाम शामिल है। आइये जानते हैं साल 2021 में अलविदा कहने वाले बॉलिवुड के 10 कलाकारों के बारे में। 
दिलीप कुमार
बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग कहे जाने वाले अभिनेता दिलीप कुमार ने इस साल के बीच में दुनिया को अलविदा कह दिया था। ये बॉलीवुड जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति थी। हर किसी ने अपने चहेते सितारे युसुफ खान को नम आंखों से श्रृद्धांजलि दी। दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021 को अपनी अंतिम आखिरी सांस ली थी। वे  काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

Related Video