कोरोना की वजह से पहली बार इतनी सूनी दिखी मुंबई, सड़कें ही नहीं समंदर भी थम सा गया

कोरोना वायरस की दहशत के चलते 22 मार्च को देशभर में जनता कर्फ्यू घोषित रहा। इस दौरान भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई भी थम सी गई। अक्सर भीड़भाड़ से पटी रहने वाली सड़कें पूरी तरह सूनी नजर आईं।

| Updated : Mar 22 2020, 06:06 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। कोरोना वायरस की दहशत के चलते 22 मार्च को देशभर में जनता कर्फ्यू घोषित रहा। इस दौरान भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई भी थम सी गई। अक्सर भीड़भाड़ से पटी रहने वाली सड़कें पूरी तरह सूनी नजर आईं। मरीन ड्राइव से गेटवे ऑफ इंडिया और बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक सबकुछ सूनसान रहा। मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेनों के पहिए जहां थम चुके हैं तो वहीं रेलवे स्टेशन से लेकर सड़कों तक सन्नाटा पसरा दिखा। मुंबई की बड़ी-बड़ी इमारतों की बालकनी में ही लोग नजर आए, जबकि सड़के पूरी तरह सूनी रहीं। जिस समंदर में बड़ी-बड़ी लहरें उठती थीं, रविवार को वो भी बिल्कुल शांत दिखा। 

Related Video