मिनिस्टर ने 'दरबार' में दरोगाजी पर कर दी चढ़ाई, कार्यकर्ताओं ने खुशी से बजा दीं तालियां

बिहार के बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने जनता दरबार में एक दरोगाजी को बुरी तरह हड़का दिया। वे किसी कार्यकर्ता का नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज करने से खफा थे। दरोगाजी भी अपने अपमान का घूंट नहीं पी सके। उन्होंने मिनिस्टर का खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

Share this Video

बक्सर. यहां जनता दरबार में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे एक दरोगा पर भड़क उठे। वे भाजपा के किसी कार्यकर्ता का नाम 'गुंडों' की लिस्ट में दर्ज करने से नाराज थे। कार्यकर्ता ने जनता दरबार में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। इस पर मंत्रीजी ने दरोगाजी को तलब कर लिया। चौबे ने सबके सामने दरोगाजी को बुरी तरह हड़का दिया। उन्होंने दरोगा की वर्दी तक उतरवाने की धमकी दे डाली थी। जब वे दरोगाजी को खरी-खरी सुना रहे थे, तब कार्यकर्ता तालियां बजा रहे थे। हालांकि अपने अपमान से दु:खी नया भोजपुर ओपी प्रभारी राजीव रंजन राय ने डुमरांव थाने पहुंचकर मंत्रीजी के खिलाफ लिखित में शिकायत दे दी।

Related Video