यहां-वहां भागते फिरे हेडमास्टरजी, लेकिन महिला पीछे-पीछे चांटे और सैंडल बरसाती रही


चौंकाने वाला यह वीडियो बिहार के रोहतास का है। पढ़ाई की आड़ में हेडमास्टर छात्राओं से ऐसे सवाल-जवाब करता था कि उनका चेहरा शर्म से झुक जाता था। लेकिन बात कब तक छुपती। देखिए, फिर क्या हुआ बुरे काम का अंजाम।
 

| Updated : Aug 26 2019, 05:32 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

रोहतास. यह शॉकिंग वीडियो बिहार के रोहतास के एक सरकारी स्कूल का है। जो शख्स मार खा रहा है, वो स्कूल का हेडमास्टर है। वहीं पीटने वाली महिला स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा की मां। इस हाईवोल्टेज ड्रामे के पीछे हेडमास्टर की शर्मनाक हरकतें थीं। आरोप है कि हेडमास्टर छात्राओं से अश्लील सवाल-जवाब करते हुए उन्हें छेड़ता था। तंग आकर एक लड़की ने मां को यह बात बात दी। बेटी की बात सुनकर मां का गुस्सा फूट पड़ा। उसकी शेरनी बाहर निकल आई। वो सीधे स्कूल पहुंची और हेडमास्टरजी की जमकर पिटाई लगा दी। हेडमास्टरजी यहां-वहां भागते फिरे और महिला चांटे और सैंडल उस पर बरसाती रही। इस दौरान स्कूल के बच्चे भी मौजूद थे। इस मामले में पुलिस ने हेडमास्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की FIR दर्ज की है।

Related Video