मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान... घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें Video
वीडियो डेस्क। माघ मास में पूजा-पाठ के अलावा नियम-संयम से रहकर तपस्या भी की जाती है, जिससे ऊर्जा बढ़ती है। इस महीने के कृष्ण और शुक्लपक्ष के आखिरी दिन स्नान और दान के महापर्व माने गए हैं। इनमें मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2022) पर गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान के साथ पितरों के लिए श्राद्ध करने की परंपरा है।
वीडियो डेस्क। माघ मास में पूजा-पाठ के अलावा नियम-संयम से रहकर तपस्या भी की जाती है, जिससे ऊर्जा बढ़ती है। इस महीने के कृष्ण और शुक्लपक्ष के आखिरी दिन स्नान और दान के महापर्व माने गए हैं। इनमें मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2022) पर गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान के साथ पितरों के लिए श्राद्ध करने की परंपरा है। मौनी अमावस्या के इस पर्व पर लाखों लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। पटना में गंगा स्नान के लिए लाखों लोग पहुंचे। बक्सर,बेगूसराय, भागलपुर के गंगा घाट पर लोग जमा हुऐ।