मोनालिसा के पति ने किया बहन का कन्यादान, सामने आया एक्ट्रेस की ननद का वेडिंग वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की ननद और एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत की बहन रिया सिंह 10 फरवरी को गौरव रघुवंशी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं, जिनकी शादी की कुछ फोटोज रिया की भाभी मोनालिसा और भाई विक्रांत सिंह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं।

| Updated : Feb 13 2020, 07:46 AM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की ननद और एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत की बहन रिया सिंह 10 फरवरी को गौरव रघुवंशी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं, जिनकी शादी की कुछ फोटोज रिया की भाभी मोनालिसा और भाई विक्रांत सिंह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। इसमें मोनालिसा की ननद दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। रिया सिंह शादी की फोटोज के साथ ही कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि मोनालिसा के पति बहन की शादी की सारी रस्में पूरी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियोज में साफतौर से देखने के लिए मिल रहा है कि विक्रांत सिंह राजपूत ने रिया की शादी में पिता की कमी नहीं महसूस होने दी, उन्होंने बड़ी ही धूम धाम से बहन की शादी की। इसके लिए उन्होंने काफी अच्छा इंतेजाम भी किया था। बहन के जयमाल स्टेज को भी भव्य तरीके से सजाया था। विक्रांत को वीडियो में बहन का कन्यादान भी करते हुए  देखा जा सकता है। बता दें, विक्रांत सिंह के पिता औैर मोनालिसा का ससुर इस दुनिया में नहीं हैं। मोनालिसा की ननद की शादी बनारस के होटल डी पैरिस में हुई।  

Related Video