लॉकडाउन के 75 दिन बाद पति संग बाहर निकलीं मोनालिसा फिर अचानक बचाओ-बचाओ कहकर लगीं चीखने

75 दिन के लंबे लॉकडाउन के बाद अब जाकर लोगों को इससे थोड़ा आराम मिला है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्टार्स अपने घरों में कैद थे। लॉकडाउन से राहत मिलते ही वो बाहर निकलना शुरू हो गए हैं। ऐसे में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक वीडियो शेयर किया है।

| Updated : Jun 09 2020, 04:46 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई.  75 दिन के लंबे लॉकडाउन के बाद अब जाकर लोगों को इससे थोड़ा आराम मिला है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्टार्स अपने घरों में कैद थे। लॉकडाउन से राहत मिलते ही वो बाहर निकलना शुरू हो गए हैं। ऐसे में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है वो दोनों मस्ती कर रहे हैं। दरअसल, उनका ये मस्ती भरा टिकटॉक वीडियो है। इसमें दूसरी आवाज में मोनालिसा पति से सवाल करती हैं, 'हम कहां जा रहे हैं।' इस पर विक्रांत कहते हैं कि लॉन्ग ड्राइव पर। फिर एक्ट्रेस कहती हैं कहां पर? इस पर विक्रांत डरे हुए कहते हैं ये तो उन्हें भी नहीं पता कि क्योंकि इसके बारे में उन्हें भी अभी-अभी पता चला है। क्योंकि गाड़ी का ब्रेक नहीं लग रहा है। इतना सुनते ही दोनों जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं कि बचाओ-बचाओ। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही मोनालिसा ने कैप्शन लिखा, 'एक तो इतने दिनों बाद बाहर निकले ऊपर से ऐसा हो गया।' वहीं, विक्रांत ने भी कमेंट में लिखा, 'अरे कोई बचा लो भाई।' 

Related Video